Rakshabandhan 2023 : सीएम धामी के आवास पर पहुंची मुस्लिम महिलाएं , कलाई पर बांधी राखी

Rakshabandhan 2023 : मुस्लिम महिलाओं का एक दल आज 28 अगस्त को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सरकारी आवास पर पहुंचा. इस दौरान महिलाओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात और फिर उनको राखी बांधी. इस दौरान कई महिलाओं ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद भी किया. इस मौके पर जहां मुस्लिम महिलाओं ने राखी बांधने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मिठाई खिलाई, वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मौके पर मुस्लिम बहनों को गिफ्ट दिये.

इस दौरान मुस्लिम महिलाओं ने अपनी कई समस्याओं से भी सीएम पुष्कर सिंह धामी को अवगत कराया. बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रक्षा बंधन पर पहले ही प्रदेश की बहनों के लिए कई सौगातों की घोषणा कर चुके हैं. रक्षा बंधन के दिन महिलाएं राज्य के अंदर उत्तराखंड रोडवेज की बसों में फ्री सफर कर सकती हैं. बीते दिनों ही सरकार ने इसके आदेश जारी किए थे.