WorldAthleticsChampionship : भारत के भाला फेंक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है. नीरज चोपड़ा ने हंगरी के बुडापेस्ट में 88.17 मीटर दूर भाला फेंककर गोल्ड मेडल जीता. नीरज चोपड़ा की इस सफलता पर उन्हें देश दुनिया से बधाइयों का तांता लगा है. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी वर्ल्ड चैंपियन नीरज चोपड़ा को बधाई दी है.
देहरादून: भाला फेंक में विश्व चैंपियन बने भारत के नीरज चोपड़ा को चौतरफा बधाइयां मिल रही हैं. उत्तराखंड के सीएम धामी ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा- भारतीय “गोल्डन बॉय” नीरज चोपड़ा जी को #WorldAthleticsChampionships में पुरुषों की #javelin प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने पर हार्दिक बधाई.आपने इस स्वर्णिम उपलब्धि से वैश्विक पटल पर माँ भारती का मानवर्धन करने का अनुपम कार्य किया है। भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं !