Big Breaking : खबर सोनप्रयाग से सामने आ रही है जहां पहाड़ से पत्थर गिरने से कुछ लोग घायल हो गए है जबकि एक की मौैत हो गई है। जानकारी के मूताबिक 30 जून 2022 को थाना सोनप्रयाग से एसडीआरएफ टीम को सूचना मिली सोनप्रयाग से 500 मीटर दूर पहाड़ से पत्थर आने के कारण कुछ लोग घायल हो गए है सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल के लिय रवाना हुई।एसडीआरएफ टीम ने घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत पत्थर गिरने से घायल हुए 03 व्यक्तियों को रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा गया। व एक व्यक्ति नाम जयंती लाल उम्र 50 वर्ष निवासी राजस्थान के शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।
बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए लोग केदारनाथ से दर्शन करके सोनप्रयाग की ओर रहे थे। लेकिन इस बीच अत्याधिक वर्षा होने से पहाड़ से पत्थर गिरने के कारण 04 यात्री घायल हो गए।जिसमे से एक यात्री के गंभीर चोटें लग जाने पर मृत्यु हो गई।