Uttrakhand Breaking : खबर उत्तराखंड के काशीपुर से सामने आ रही है जहां बाजपुर कोतवाली में पुलिस महकमे में उस समय अफरा-तफरी का माहौल हो गया जब एक दंपत्ति अपने गले में जूते की माला पहन कर थाने पहुंचा। जानकारी के मुताबिक उधम सिंह नगर जिले के बाजपुर कोतवाली में एक शख्स ने जूते चप्पल की माला पहन कर थाने एक व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि बाजपुर निवासी ओम प्रकाश वर्मा अपनी पत्नी के साथ बाजपुर कोतवाली पहुंचे और यहां उन्होंने पूर्व सांसद बलराज पासी के बड़े भाई पर दबंगई करने का आरोप लगाया और आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग की है.
बाजपुर निवासी ओम प्रकाश का कहना है कि वह अपनी पत्नी के साथ भगत सिंह चौक पर ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ के तहत महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा के लिए बीते 2 साल से प्रदर्शन करते आए रहे हैं, लेकिन मंगलवार को पूर्व सांसद बलराज पासी के बड़े भाई ने मौके पर पहुंच कर दबंगई दिखाई। उन्होंने आरोप लगाया कि बलराज पासी के बड़े भाई ने उसे और उसकी पत्नी के साथ गाली गलौज की. साथ ही उन्होंने मारपीट के भी गंभीर आरोप लगाए हैं. अब पीड़ित ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. वहीं, पुलिस ने मामले में पीड़ित को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है.