Uttrakhand Breaking : सीएम धामी के लंदन दौरे पर बरसी कांग्रेस, मथुरा दत्त जोशी ने सरकार से मांगा हिसाब

Uttrakhand Breaking : उत्तराखंड में दिसंबर में प्रस्तावित ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में निवेशकों को आमंत्रित करने के लिए सीएम धामी लंदन जाएंगे। वहीं सीएम धामी के दौरे को लेकर कांग्रेस उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने धामी सरकार पर तंज कसा और कहा कि भाजपा सरकार पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के समय में जो इन्वेस्टर आए थे उसका ही हिसाब दे ।

बता दें, कि सीएम धामी दिसंबर में प्रस्तावित ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में निवेशकों को आमंत्रित करने के लिए सीएम धामी लंदन जाएंगे। लंदन में 25 से 28 सितंबर तक पहला रोड शो होगा। CM धामी के साथ सचिव मीनाक्षी सुंदरम, सचिव विनय शंकर पांडेय, डीजी इंडस्ट्री रोहित मीणा डीजी सूचना बंशीधर तिवारी भी साथ में लंदन रवाना होंगे । जानकारी के अनुसार, 16 से 20 अक्तूबर तक दुबई और आबूधाबी में भी रोड शो होंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मुताबिक प्रस्तावित ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के लिए प्रदेश सरकार ने 2.5 लाख करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य रखा है। इसे हासिल करने के लिए समिट से पहले लगभग 25 हजार करोड़ के निवेश को धरातल पर उतारने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। CM धामी ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में निवेश के लिए इन्वेस्टरों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इससे पहाड़ों में रोजगार के साधन बढ़ने से पलायन भी रुकेगा।