Uttrakhand Breaking : खबर रुड़की से सामने आ रही है जहां गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में देहरादून-रुड़की मार्ग पर आर्मी के जवान और पुलिस के बीच उस समय मौहाल गर्मा गया जब हाथापाई हो गई, जब आर्मी की गाड़ी पुलिस सब इंस्पेक्टर की गाड़ी से टकरा गई ।
बताया जा रहा है कि आर्मी की गाड़ी पुलिस सब इंस्पेक्टर की गाड़ी से टकरा गई थी जिस कारण दारोगा और आर्मी के जवानों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते लोगों का हुजूम इकठ्ठा हो गया।
इस दौरान लोगों की भीड़ आर्मी के जवानों के पक्ष में नारेबाजी करने लगी, जबकि पुलिस का दारोगा और कॉन्स्टेबल, आर्मी की गाड़ी को रोककर खड़े हो गए। इसी बीच दारोगा और आर्मी के जवानों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। वहीं, मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई, लेकिन जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, उससे पहले ही भीड़ ने आर्मी की गाड़ी को वहां से भगा दिया। इसी बीच उनकी गाड़ी में आर्मी की गाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी, जब उन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो उन्होंने बदसलूकी की। भीड़ ने भी उन्हें भगाने का काम किया है। मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है, उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।जानकारी के अनुसार, भगवानपुर थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर अनिल सिंह बिष्ट अपनी निजी कार से रुड़की से भगवानपुर लौट रहे थे