Uttrakhand Breaking : शिक्षा निदेशालय में रोजगार समारोह कार्यक्रम का आयो, सीएम धामी ने बांटे नियुक्ति पत्र

Uttrakhand Breaking : शिक्षा निदेशालय में रोजगार समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे स्नातक वेतन क्रम में चिन्हित शिक्षकों को मुख्यमंत्री के हाथों नियुक्ति पत्र वितरीत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा द्वितीय चरण में 140 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया जिसमे से गढ़वाल मंडल के 72 और कुमाऊँ मंडल के 67 नवनियुक्त शिक्षक थे।

नियुक्ति पत्र पाने के बाद शिक्षको में खासी खुशी नजर आई। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा हमारी सरकार नकल विरोधी अध्यादेश लाई है और हमारा संकल्प है कि प्रदेश में सभी विभागों में रिक्त पड़े पदों को भरने के साथ साथ परीक्षाएं पारदर्शी बनाई जाए ताकि देवभूमि का युवा अपनी मेहनत से अपना उज्वल भविष्य बना सकें ।