Uttrakhand Breaking : भाजपा मुख्यालय के जमीनीं विवाद पर छिड़ी रार, हरदा ने दिया ये बयान

Uttrakhand Breaking : भाजपा के नया प्रस्तावित प्रदेश मुख्यालय को लेकर रार रार छिड़ गई है , वहीं इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का बयान सामने आया है। हरदा ने हाल ही में इस मामले को लेकर ये कहा है कि इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए।

बता दें, कि बीजेपी ने 17 अक्टूबर 2020 को रायपुर रिंग रोड स्थित करीब 16 बीघा की जमीन पर मुख्यालय की नींव रखी थी. लेकिन भूमि विवाद के चलते बीजेपी का भव्य मुख्यालय बनाने का सपना टूटता दिख रहा है। देहरादून के अधिवक्ता विकेश नेगी ने नैनीताल हाईकोर्ट में एक जनहित दायर की है. याचिका में दावा किया गया है कि रायपुर रिंग रोड पर बीजेपी प्रदेश मुख्यालय के रूप में प्रस्तावित भूमि तकनीकी रूप से सरकार की भूमि में विलय हो चुकी है.