Uttrakhand Breaking : शहीद लांसनायक चंद्रशेखर हर्बोला को श्रद्धांजलि देने पहुंचे सीएम धामी

Uttrakhand Breaking : आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व मंत्री रेखा आर्य हल्द्वानी पहुंचे यहां पहुंचकर सीएम ने ऑपरेशन मेघदूत में साल 1984 में शहीद हुए लांसनायक चंद्रशेखर हर्बोला के आवास पहुंचकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की, साथ ही शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी!

ज्ञातब्य हो कि मूलरूप से द्वाराहाट (अल्मोड़ा) के हाथीगुर बिंता निवासी चंद्रशेखर हर्बोला 19-कुमाऊं रेजीमेंट में लांसनायक थे! मई 1984 में सियाचिन में पेट्रोलिंग के दौरान 20 सैनिकों की टुकड़ी ग्लेशियर की चपेट में आ गई थी,जिसमें वह शहीद हो गए थे!