India Mystery Temples : भारत के पांच ऐसे मंदिर जिनका रहस्य आज भी अनसुलझा है

India Mystery Temples : धर्म और आस्था के प्रतीक भारत देश में कई ऐसे धार्मिक स्थल है जहां की कहानियां और किससे जानकर लोग हैरान रह जाते हैं । इन धार्मिक स्थलो कारहस्य आज भी अनसुलझा है। प्राचीन कथाओं और मान्यताओं के अनुसार इन मंदिरों का रहस्य पौराणिक कहानियों से जुड़ा है और आज हम अपनी इस लेख में आपको भारत के पांच चमत्कारी और रहस्य से भरे मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं

India Mystery Temples : ज्वाला जी मंदिर

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित मां दुर्गा के इस भव्य मंदिर का रहस्य अब तक कोई नहीं समझा पाया है । बता दे कांगड़ा जिले में स्थित मां दुर्गा का ज्वाला देवी मंदिर विश्व भर में प्रसिद्ध है । दरअसल इस मंदिर में एक ज्वाला हर समय जलती रहती है और इसलिए इसे ज्वाला जी मंदिर कहा जाता है । कहते हैं यह ज्वाला आनंदी काल से जल्दी आ रही है और यह समय के अंत तक जलती रहेगी । ज्वाला जी मंदिर की ज्वाला अपने आप में एक अनसुलझा रहस्य है।

India Mystery Temples : लेपाक्षी मंदिर

आंध्र प्रदेश में स्थित लेपाक्षी मंदिर एक बेहद चमत्कारी मंदिर है । इस मंदिर में एक ऐसा पत्थर मौजूद है जिस पर एक पदचिह्न हैं । इस पद चिन्ह के बारे में कहते हैं कि है कि यह माता सीता का पदचिह्न है। सबसे आश्चर्य की बात तो यह है कि ये पदचिह्न हमेशा गीला रहता है । जी हां इस पदचिह्न को कितना भी सुखा दिया जाए लेकिन इसमें अपने आप फिर से पानी भर जाता है। पदचिह्न को गिला करने वाला पानी कहां से आता है इसका जवाब किसी के पास नहीं है।

India Mystery Temples : शिवगंगे मंदिर

कर्नाटक से करीब 55 किलोमीटर स्थित यह मंदिर एक छोटी सी पहाड़ी पर बना हुआ है । भगवान शिव के मंदिर को लेकर ही कहा जाता है की पूरी पहाड़ी शिवलिंग जैसी दिखती है । बताया यह भी जाता है यहां मौजूद शिवलिंग पर घी चढ़ाने के बाद घी रहस्यमई तरीके से मक्खन में बदल जाता है। घी मक्खन में कैसे बदलता है यह अपने आप में एक बड़ा रहस्य है।

India Mystery Temples : वीरभद्र मंदिर

वीरभद्र मंदिर भारत के सबसे रहस्यमई मंदिरों में शामिल है आंध्र प्रदेश में स्थित यह मंदिर की सबसे बड़ी रहस्यमई बात यहां मौजूद स्तंभों से जुड़ी है । जी हां यहां एक स्तंभ मंदिर की छत को छूता है लेकिन ज़मीन से उठा रहता है और इसलिए इस पिलर को हैंगिंग पिलर भी कहा जाता है ।

India Mystery Temples : करणी माता मंदिर

राजस्थान के देशनोक नगर में स्थित काली माता का यह मंदिर अपने आप में कई रहस्य और कहानियां कहता है । आपको जानकर हैरानी होगी कि इस मंदिर में 20,000 से अधिक चूहे हैं और इन चूहों का छोटा भोजन बेहद पवित्र माना जाता है। चूहों द्वारा झूठे किए गए इस भोजन को महाप्रसाद के रूप में बांटा जाता है । मान्यता ऐसी है कि अगर एक चूहा मारा जाता है तो उसकी जगह पर एक सोने का चूहा रखा जाता है।

ये भी पढ़े : आचार्य चाणक्य की इन दो नीतियों का करें अनुसरण, तो बनी रहेगी मां लक्ष्मी की आप पर कृपा