CM In Bodhitsava Programme : बोधिसत्व संवाद कार्यक्रम में सीएम ने किया संवाद, जानें हर वर्ग के लोगों के विचार

CM In Bodhitsava Programme :  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में आयोजित बोधिसत्व कार्यक्रम में प्रतिभाग किया जिसमें सीएम पुष्कर ने प्रदेश की आर्थिकी को और ज्यादा मजबूत करने के लिए युवाओं, महिलाओं और सामाजिक संगठनों से वार्ता की और उनके विचारों को सुना।

युवाओं, महिलाओं और सामाजिक संगठनों से की सीएम ने वार्ता

उत्तराखंड के विकास और आर्थिकी को मजबूत करने के लिए बोधिसत्व कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मुख्यमंत्री आवास में किया गया जिसमें पद्मविभूषण पर्यावरणविद् अनिल जोशी भी शामिल हुए साथ कई सामाजिक संगठनों के साथ ही युवा भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

ये भी पढ़ें : पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत और हरीश रावत की मुलाकात बनी चर्चा का विषय, निकाले जा रहे सियासी मायने

इस दौरान सीएम पुष्कर ने प्रदेश में विकास की रफ्तार को और ज्यादा बढ़ाने के लिए युवाओं, महिलाओं और सामाजिक संगठनों से वार्ता की साथ ही उनके विचारों को ध्यान से सुना और उसका अनुसरण किया।

CM In Bodhitsava Programme : 

CM In Bodhitsava Programme

CM In Bodhitsava Programme : राज्य को नई उचाईयों तक लेकर जाना है मकसद

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम पुष्कर ने कहा कि उत्तराखंड सरकार राज्य को विकास की नई उचाईयों तक पहुंचाने के लिए कटीबद्ध है और उसी को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सीएम पुष्कर ने कहा कि संवाद से नए विचार सामने निकलकर आते हैं और निश्चित तौर पर उन विचारों को ध्यान में रखकर काम करेगी और राज्य को में विकास के नए आयामों को छुएगी।