Dengue Update : प्रदेश में बढ़ रहा डेंगू का प्रकोप, अधिकारियों को दिए जरुरी दिशा निर्देश

Dengue Update : डेंगू के लगातार बढ़ रहे मामलों की रोकथाम के लिए गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने नगर निगम देहरादून में अधिकारियों की बैठक ली. इस दौरान उन्होंने जरूरी दिशा निर्देश अधिकारियों को दिए हैं ।

जिसमे डेंगू को नियंत्रित करने के लिए नगर स्वास्थ्य अधिकारी सुबह साढ़े पांच बजे से छह बजे के बीच फील्ड में निकलें। वार्डों में फॉगिंग का काम प्रभावी तरीके से करवाने के लिए तत्काल कार्ययोजना सौंपें और सफाई व्यवस्था भी दुरुस्त करवाएं। इसके साथ ही गढ़वाल आयुक्त ने कहा कि डेंगू के रोगियों की ठीक से देखभाल करना जरूरी है। इसके अलावा डेंगू को नियंत्रित करने के लिए लार्वीसाइड का छिड़काव और फॉगिंग का काम सुबह सात से 12 और एक बजे से शाम छह बजे तक दो शिफ्टों में करने के निर्देश दिए।