CM Pushkar In Vanijya utsav : वाणिज्य उत्सव में सीएम पुष्कर ने किया प्रतिभाग, उत्तराखंड के आर्थिक विकास पर की गई कार्यक्रम में चर्चा

CM Pushkar In Vanijya utsav : उद्योग विभाग द्वारा आयोजित आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर वाणिज्य उत्सव में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बतौर मुख्यमंत्री प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की शुरूआत सीएम पुष्कर ने दीप प्रज्जवलित कर किया।

CM Pushkar In Vanijya utsav : सीएम ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ

आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर आज सुभाष रोड स्थित होटल पेसिफिक में वाणिज्य उत्सव का आयोजन उद्योग विभाग द्वारा किया गया। इस मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे जहां सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में उत्तराखंड की आर्थिक विकास को लेकर गहनता से चर्चा हुई साथ ही इसको लेकर भी बात हुई की उत्तराखंड में निर्यात को और कैसे बढ़ावा दिया जा सकता है जिससे उत्तराखंड की आर्थिक स्तिथि में सुधार किया जा सके।

ये भी पढ़ें : सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रायपुर स्थित गुरुद्वारे में टेका मत्था, संगत की झूठी थालियां धोकर की सेवा

वाणिज्य सप्ताह का आयोजन किया जाना सराहनीय पहल

कार्यक्रम के दौरान मुख्समंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जब हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं, ऐसे समय में वाणिज्य सप्ताह का आयोजन किया जाना सराहनीय पहल है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वाणिज्य उत्सव का मुख्य उद्देश्य ही उत्तराखंड के आर्थिक विकास पर ध्यान देना है साथ ही भारत से निर्यात को बढ़ावा देना को लेकर भी कार्यक्रम में चर्चा की गई। सीएम ने कहा कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों व ट्रांसपोर्ट की अनेक बाधाओं के बावजूद उत्तराखंड राज्य साल दर साल निर्यात के मामले में तेजी से आगे बढ़ रहा है और यही कारण है कि केंद्र सरकार की ओर से जारी एक्सपोर्ट प्रीपेयर्डनेस इंडेक्स में उत्तराखंड राज्य को हिमालयी राज्यों की श्रेणी में प्रथम स्थान मिला है जो की उत्तराखंड के लिए सौभाग्य की बात है। सीएम धामी ने ये भी कहा की उत्तराखंड राज्य भले ही छोटा राज्य है लेकिन निर्यात की दिशा में उत्तराखंड का कद लगातार बढ़ रहा है जो की उत्तराखंड राज्य के लिए काफी अच्छा है।