CM Dhami Diwali : दीपावली नहीं मनाएंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी, ये है वजह

CM Dhami Diwali : उत्तराखंड में पिछले दिनों बारिश से मची तबाही में मारे गए लोगों की मौत से आहत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस बार दीपावली नहीं मनाएंगे। बता दें पिछले दिनों उत्तराखंड के गढ़वाल और कुमाउ क्षेत्र में बारिश से भारी तबाही मची थी जिसमें कई लोगों की जान चली गई थी। इन्हीं लोगों की आत्मा की शांति के लिए इस बार सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दीपावली नहीं मनाने का फैसला किया।

CM Dhami Diwali : आपदा में मारे गए लोगों की आत्मा शांति के लिए लिया फैसला

सनातन धर्म के अनुसार माना गया है की यदी परिवार में किसी व्यक्ति की मौत होती है तो पूरा परिवार एक साल तक त्यौहार नहीं मनाता और इसी परंपरा को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इस बार दीपावली का त्यौहार नहीं मनाने का फैसला लिया है। बता दें पिछले दिनों उत्तराखंड में लगातार बारिश से कई लोगों की मौत हो गई थी इसी से आहत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस बार दीपावली नहीं मनाने का फैसला लिया है।

ये भी पढ़े : धनतेरस के दिन आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को सीएम पुष्कर का तौहफा, मानदेय में की इतने रूपय की बढ़ोतरी

CM Dhami Diwali : सीएम ने सभी को दी दीपावली की शुभकामनाएं

मीडिया से बात करते हुए सीएम पुष्कर ने कहा कि मैं प्रदेश का मुख्य सेवक हूं और बीते कुछ दिनों पूर्व मेरे परिवार से कई लोगों की अकासमित मृत्यू हो गई जिससे मैं आहत हूं और इसी कारण परिवार का मुखिया होने के नाते मैने दीपावली नहीं मनाने का फैसला किया है। इस मौके पर सीएम पुष्कर ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस दीपावली मैं मॉं महालक्ष्मी से राज्य के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।