Big Breaking : 85 साल के बुजुर्ग को बेटा बहु ने पीटा, देहरादून DIG ने लगाई फटकार

Big Breaking : राजधानी देहरादून से दिव्यांग बुजुर्ग व्यक्ति के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है । बता दें, कि राजधानी देहरादून में संपत्ति के लिए 85 साल के दिव्यांग पशु को उनका बेटा और बहू मारते पीटते थे । वहीं देहरादून DIG ने दिव्यांग बुजुर्ग की मदद की और बुजुर्ग को सुरक्षित घर पहुंचाया बताते चलें कि DIG दलीप सिंह कुंवर के सराहनीय कार्य की हर जगह तारीफ की जा रही है।

 

Big Breaking : क्या है पूरा मामला
जानकारी ऐसी मिल रही है कि दून कोतवाली के चुक्कूवाला इंदिरा नगर निवासी 85 वर्षीय दिव्यांग बुजुर्ग बंशीधर मेहंदीरत्ता का आरोप है कि उनका बेटा और बहु प्रॉपर्टी हथियाने के लालच में लगातार उन्हें पीटा करते हैं हद तब हो गई जब बेटे ने पिता को पीट-पीटकर उनका कुल्हा तोड़ दिया । इस प्रताड़ना से त्रस्त होकर बुजुर्ग बंशीधर मेहंदीरत्ता बैसाखी का सहारा लेकर किसी तरह देहरादून एसएसपी कार्यालय पहुंचे लेकिन सीढ़ियों से ऊपर चढ़ाने में असमर्थ थे जिसके चलते वह एसपी ऑफिस के नीचे प्रवेश द्वार के फर्श पर ही बैठ गए।

 

Big Breaking : DIG ने ऐसे की मदद
लेकिन हुआ ये कि डीआईजी दिलीप सिंह कुमार जब अपने कार्यालय पहुंचे तो उन्होंने उस व्यक्ति को प्रवेश द्वार पर बैठे देखा उसकी हालत देख DIG खुद ही उनके पास पहुंचे और बुजुर्ग का हाल पूछा ऐसे में 85 वर्षीय बुजुर्ग ने भीगी आंखों से डीआईजी दिलीप सिंह से कहा कि काफी समय से उनका बेटा और बहू प्रॉपर्टी के चक्कर में उनसे मारपीट करते हैं । बुजुर्ग ने आगे बताया कि इस बात की शिकायत स्थानीय धारा चौकी को दी गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई । बुजुर्ग की स्थिति को देखते हुए मित्र पुलिस की भूमिका निभाते हुए DIG ने धारा चौकी इन्चार्ज को फटकार लगाई और तत्काल मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए इतना ही नहीं DIG ने बुजुर्ग को अपना फोन नंबर देते हुए किसी भी समस्या में सीधे फोन करने की बात भी कही और बुजुर्ग को सरकारी गाड़ी मंगवा कर सकुशल घर पहुंचाने की व्यवस्था की ।