Big Breaking : जुए में हारने के बाद अपनी पत्नी को दांव पर लगाने का ये मामला हरिद्वार के लक्सर से है जहां एक पत्नी इतना हैवान बन गया कि उसने जुएं में पैसा हारने के बाद अपनी ही पत्नी को दांव पर लगा दिया।
जानकारी ऐसी मिल रही है कि जुए में हारने के बाद पति ने अपनी पत्नी को अपने साथियों के हवाले कर दिया ना सिर्फ हवाले किया बक्लि विरोध जताने पर हैवान पति ने सबके सामने उसे तीन तलाक दे दिया और अपने घर से बाहर भी निकाल दिया ।
वहीं पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। बताया जा रहा है कि लक्सर कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी विवाहिता ने अपर मुख्य सचिव न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर यह बताया कि उसकी शादी 24 मार्च साल 2021 को रुड़की क्षेत्र के टोडा कल्याणपुर गांव के रहने वाले आसिफ के साथ हुई थी पीड़ित पत्नी ने यह भी आरोप लगाया कि उससे लगातार दहेज की मांग की जाती रही है हालांकि उसके परिवार वालों ने अपनी हैसियत के हिसाब से दहेज दिया था लेकिन इससे ससुराल पक्ष संतुष्ट नहीं है। पत्नी ने आगे बताया कि कैसे उसके पति ने जुए में उसे ही दांव पर लगा दिया और जब पत्नी ने इस चीज का विरोध किया तो पति ने उसे तीन तलाक दिया और उसे फौरन निकाल दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है।