Uttrakhand Breaking : मेरी माटी मेरा देश’अभियान के तहत अधिकारियों की अहम बैठक, दिए निर्देश

Uttrakhand Breaking : मेरी माटी मेरा देश’अभियान के तहत अमृत कलश यात्रा कार्यक्रम के जनपद में आयोजन को लेकर मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान ने अपने कार्यालय कक्ष में रेखीय विभाग के सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने 30 सितम्बर तक सभी ग्राम पंचायतों/वार्ड के प्रत्येक घर से मिट्टी या चावल एकत्रित कर कलश में रखगें, जिसके लिए उन्होंने जिला पंचायतराज अधिकारी एवं सम्बन्धित अधिकारियों को रोस्टर बनाकर कल से ही कार्यक्रम आयोजित करने और कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करने, स्थानीय परम्परा एवं लोक संस्कृति के तहत् आयोजित करने के निर्देश दिए ।