Uttrakhand Breaking : विधानसभा सत्र के दूसरे दिन विपक्ष ने मचाया बवाल , सीएम धामी ने दिया करारा जवाब

Uttrakhand Breaking : उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र मंगलवार से शुरू हुआ। आज सत्र का दुसरा दिन रहा और आज विपक्ष ने विधानसभा परिसर में प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की ।

वहीं दूसरी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विपक्ष को करारा जवाब दिया । सीएम ने विपक्ष द्वारा लगातार उठाए जा रहे अतिक्रमण के मामले को लेकर कहा कि सरकार द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है और माननीय उच्च न्यायालय के दिशा निर्देशों का पालन किया जा रहा है ।

सीएम ने आगे कहा कि सभी जिला अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि अतिक्रमण की आड़ में किसी भी व्यापारी या आम जनता को परेशान ना किया जाए साथ ही फॉरेस्ट में हुए अतिक्रमण को लेकर उन्होंने कहा कि फॉरेस्ट में कुछ ऐसे अवैध निर्माण प्रतीक स्थल खड़े कर दिए थे जहां पर किसी भी प्रकार के अवशेष नहीं मिले हैं सरकार का यह अभियान है कि अतिक्रमण को खाली कराया जाए उन्होंने जनता को अस्वस्त करते हुए कहा कि अवैध निर्माण के आड़ में किसी भी व्यक्ति व्यापारी या आम जनता को परेशान नहीं किया जाएगा ।