उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय दिल्ली दौरे पर हैं जहां पहले दिन उन्होंने कई केन्द्रीय मंत्रियों से मुलाकात की तो वहीं दूसरे दिन भी सीएम पुष्कर ने केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान सीएम ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ राज्य की रक्षा नीतियों पर विचार विर्मश किया साथ ही टनकपुर-बागेश्वर ब्राडगेज रेल लाईन की संस्तुति को लेकर बात की साथ ही इसके कार्य को अतिशीघ्र शुरू कराने का अनुरोध भी किया।

केन्द्रीय रक्षा मंत्री से भेंट के बाद सीएम पुष्कर ने राज्य में जल परियोजनाओं की संभावनों को और ज्यादा मजबूती देने के लिए केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मिले। इस दौरान मंत्री शेखावत ने सीएम पुष्कर से लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना की भारत सरकार से जल्द मंजूरी का आश्वासन दिया साथ ही जल्द ही 4673 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति की भी बात कही।
बता दें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का अपने कार्यकाल के दौरान ये तीसरा दिल्ली दौरा है जिसको चुनाव के मद्देनज़र काफी अहम माना जा रहा है। साथ ही राज्य के लिए सीएम पुष्कर केन्द्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर कई तौहफे ला सकते हैं ऐसी अटकलें भी लगाई जा रही है।