Vaishno Devi Hadsa : माता वैष्णो देवी के दरबार में अचानक क्यों मची भगदड़, अनियंत्रित भीड़ में कैसे गई 13 लोगों की जान

 Vaishno Devi Hadsa : विश्व सहित आज पूरे भारत में नया साल खुशी और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है लेकिन दूसरी ओर श्रीनगर जम्मू से एक ऐसी खबर सामने आई जिसने सबको दुखी कर दिया। आपको बता दे नए साल के खास अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता वैष्णो देवी के दरबार में दर्शन करने पहुंचे थे, लेकिन अचानक मची भगदड़ ने मानो सब कुछ बदल कर रख दिया इस भगदड़ में 12 लोगों की जान चली गई जबकि अन्य 13 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

 Vaishno Devi Hadsa : तड़के 2:45 बजे करीब मची भगदड़

डीजीपी ने जानकारी देते हुए बताया की भगदड़ तड़के 2:45 बजे करीब हुई। बताया जा रहा है कि इस दौरान दो लोगो के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई यह बस इतनी बड़ी की एक शख्स ने दूसरे को धक्का दे दिया उसके बाद भगदड़ मच गई और लोग पैरों के नीचे कुचले गए।

 Vaishno Devi Hadsa : रिपोर्ट्स में सामने आई ये बात

रिपोर्ट्स की माने तो भगदड़ इसलिए मची की उस दौरान भीड़ काफी ज्यादा थी भीड़ को काबू करने के लिए लोगो को किनारे धकेला गया जिस कारण भगदड़ मच गई

 Vaishno Devi Hadsa : मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं ने कही ये बात

दूसरी ओर मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं का कहना है कि उस दौरान ढाई से तीन लाख लोगों की भीड़ एकत्रित थी आने जाने के लिए कोई अलग से लाइन नहीं लगाई गई थी कोई नियम नहीं था जिस कारण लोगों के बीच धक्का-मुक्की होने लगी लोग एक दूसरे के ऊपर गिरने लगे और खुद के बचाने के लिए एक दूसरे कुचलने जिस कारण ही भगदड़ मची।

ये भी पढ़े : साल 2022 की शुरुआत में , इन चीजो में होने जा रहा है बदलाव