Rajeshwar Panoli Joind Bjp : उत्तराखंड विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही लगातार दल—बदल की राजनीति जारी है और आज इसी क्रम में कई लोगों ने कांग्रेस को छोड़ भाजपा में घर वापसी की है। इन सभी को राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने सदस्यता दिलाई।
Rajeshwar Panoli Joind Bjp : प्रताप नगर विधानसभा से राजेश्वर पैनोली और नैनीताल से भीम आर्य के नेतृत्व में आज कई ग्राम प्रधानों ने भाजपा में घर वापसी की है जिनको राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने पार्टी की सदस्यता दिलाई
Rajeshwar Panoli Joind Bjp : नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा ले जुड़ रहे लो
इस दौरान राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने प्रेसवार्ता कर कहा कि भाजपा की रीति नीतियों से प्रभावित होकर कई लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं और आज एक बार फिर भाजपा के कई लोगों ने घर वापसी की है जिससे भाजपा का दायरा और ज्यादा बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि राजेश्वर पैनोली और भीम आर्य के साथ ही भाजपा में शामिल होने वाले लोगों का मैं स्वागत करता हूं और निश्चित तौर पर इन लोगों के भाजपा से जुड़ने के बाद पार्टी को और ज्यादा मजबूती मिलेगी।
ये भी पढ़े : उत्तराखंड में धूमधाम से मनाया जा रहा कांग्रेस का स्थापना दिवस, मुख्यालय में किया गया ध्वजारोहण