Uttrakhand News : हल्द्वानी में हुई भाजपा की दो दिवसीय जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न, रेखा आर्य ने भी की शिरकत

Uttrakhand News : आज हल्द्वानी में भारतीय जनता पार्टी की दो दिवसीय जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न हुई,जिसमें नैनीताल जिले की प्रभारी मंत्री व सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन व वंदेमातरम के साथ हुई।जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने उपस्थित अतिथियों और कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए बैठक की रूप रेखा रखी और जिला और मंडलों का वृत्त लिया एवं आगे के कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देते हुए उचित दिशा निर्देश दिए।

मुख्य अतिथि रेखा आर्या ने कार्यसमिति को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन सर्वोपरि है,भाजपा संगठन कार्यकर्ता आधारित पार्टी है।उन्होंने संगठन के कार्यक्रमों पर चर्चा करते हुए कहा कि पार्टी में जिला और मंडलों की जिम्मेदारी लेने वाले कार्यकर्ताओं को संगठन के लिए मिलने वाले दिशानिर्देशों के अनुरूप बूथ स्तर तक सरकार व संगठन की जानकारी को पहुचाना है।कहा कि भाजपा ऐसे कार्यकर्ताओं की पार्टी है, जिन्हें अपने परिवार से अधिक देश की चिन्ता है। वे समर्पण भाव से दिन-रात देश सेवा में लगे हैं। कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया कि वे प्रदेश एवं केंद्र सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का हर संभव प्रयास करें। प्रभारी मंत्री ने कार्यकर्ताओं में जोश का संचार करते हुए कहा कि हमारा प्रयास है कि हमारे कार्यकर्ता मजबूत हों,ताकि वे जन-कल्याणकारी कार्यों से जुड़कर जनता के बीच कार्य कर सकें।

इस अवसर पर प्रभारी व कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आज सरकार द्वारा कई सारी कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है।आज माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के कुशल नेतृत्व में राज्य के लिए रेल, सड़क,हवाई सफर के साथ कनेक्टिविटी बढ़ी है।आज हर गाव तक सड़क की सुविधा बढ़ी है।महिलाओं को धुएं से बचाने के लिए उज्ज्वला योजना के साथ ही अन्तोदय परिवारों को साल में तीन गैस रिफिल सिलेंडर की सुविधा भी दी गई है।साथ ही महिलाओं को नौकरी में 30 प्रतिशत का आरक्षण लागू किया गया है जिससे हमारी महिलाएं सशक्त बनेगी।खिलाड़ियो को लेकर सरकार द्वारा 1500 रुपये की छात्रवर्ती प्रतिमाह दी जा रही है ,जल्द ही खिलाड़ियो को सरकारी नौकरी में 4 प्रतिशत का क्षेतिज आरक्षण भी लागू किया जाएगा इसके साथ ही स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फण्ड की व्यवस्था की जाएगी।