Uttrakhand News : पहले बड़े भाई को गंगनहर में दिया धक्का, फिर खुद भी लगा दी छलांग, क्या है पूरा मामला

Uttrakhand News : एक छोटे से विवाद ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर स्थित एक घर के दो चिराग बुझा दिए. बताया जा रहा है कि रुड़की में पिकनिक के दौरान छोटे भाई ने मामूली विवाद में बड़े भाई को गंगनहर में धक्का दे दिया. यूपी पुलिस जब छोटे भाई को तहकीकात के लिए मौके पर लाई तो पुलिस से भागकर उसने भी गंगनहर में छलांग लगा दी.