Uttrakhand Cabinet : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज सोमवार को सचिवालय में कैबिनेट की बैठक का आयोजन किया गया । जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री धामी ने की। बैठक में 21 प्रस्ताव आए जिनमें से 20 प्रस्तावों पर कैबिनेट की मुहर लगी। बैठक में कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत, रेखा आर्य, धन सिंह, सुबोध उनियाल, सतपाल महाराज, गणेश जोशी, यशपाल आर्य और अरविंद पांडेय मौजूद रहे ।
मलीन बस्ती में रहने वाले लोगो को मिली ये सौगात
आपको बता दें कैबिनेट बैठक में मलीन बस्तियों में रहने वाले लोगों को बड़ा तोहफा दिया गया। कैबिनेट में उत्तराखंड की 584 अवैध मलिन बस्तियां 2024 तक नहीं हटाई जा सकेंगी। बता दें कि हाईकोर्ट ने मलिन बस्तियों को हटाने का आदेश दिया था । वहीं 2018 में राज्य सरकार ने इस कार्रवाई पर रोक लगाने के लिए कानून बना दिया था लेकिन अक्टूबर 2021 में कार्रवाई को स्थगित रखने की अवधि समाप्त होने जा रही है । जिसके चलते मंत्रिमंडल ने इस अवधि को 3 साल तक के लिए बढ़ा दिया है जिससे मलिन बस्ती में रहने वाले लोग राहत की सांस ले सकेंगे।
Uttrakhand Cabinet : इन प्रस्तावों पर कैबिनेट में लगी मुहर—
– लेखा ऑडिट संबंधित मामले को डिफर किया गया है।
– बंगाली समुदाय के लोगों के जाति प्रमाण पत्र में पूर्वी पाकिस्तान शब्द का प्रयोग जाता था। जिसको अब हटा दिया गया है। उत्तरप्रदेश की तर्ज पर लिया गया है निर्णय।
– डेरी विकास अधीनस्थ सेवा का किया गया गठन।
– बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम के मास्टर प्लान के लिए पीएमसी के गठन का लिया गया निर्णय।
– बद्रीनाथ में फेस वन के तहत होने वाले कार्य के लिए 9 सरकारी कार्यालय प्रभावित हो रहे हैं जिसके ध्वस्तीकरण करने का मंत्रिमंडल ने निर्णय लिया है।
– उत्तराखंड नगर निकाय प्राधिकरण के अतिक्रमण के लिए, लिए गए फैसले को अब 6 सालों तक बढ़ाया गया।
– राजकीय नर्सिंग विद्यालय, बाजपुर में 70 पदों को सृजित किए जाने पर मंत्रिमंडल ने लगाई मुहर।
– हिमालयन गढ़वाल विश्वविद्यालय अधिनियम में संशोधन करते हुए महाराणा अग्रसेन हिमालयन गढ़वाल विश्वविद्यालय करने का निर्णय लिया है।
ये भी पढ़े : उत्तराखण्ड के मुख्यमन्त्रियों की सूची