Uttrakhand Breaking : प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से मिली यमकेश्वर विधायक, पढ़े पूरी खबर

Uttrakhand Breaking वहीं आज यमकेश्वर विधायक के बयान पर विरोधी दलों की टिप्पणी के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने विधायक को तलब किया और वस्तु स्थिति के बारे मे जानकारी ली। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि विधायक ने कहा कि उनके पूरे बयान को तोड़ मरोडकर पेश किया गया। उन्होंने कहा कि जब लोगों की शिकायत के जवाब मे उन्होंने प्रसंग को दोहराया तो वह सुर्खी बन गयी। रेणु बिष्ट द्वारा बताया कि यमकेश्वर क्षेत्र मे अब तक जो भी कार्य हुए है वह भाजपा के बिना संभव नही हो सकते थे। चौहान ने कहा कि वह भाजपा कि समर्पित सिपाही है और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के कार्यों से लोगों को लाभांवित करने के लिए आम जन के बीच जा रही है। वर्तमान मे वह आपदा राहत कार्यों मे लोगों को राहत दिलाने के लिए जुटी है।