Uttrakhand Breaking : शनिवार दोपहर के समय एसडीआरएफ टीम को ये सूचना मिली की सो सोनप्रयाग से गौरीकुंड के बीच मंदाकिनी नदी में 02 युवक फंस गए है। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची और लाइफ बोया, लाइफ जैकेट व रोप के माध्यम से त्वरित रेस्क्यू कर उक्त युवकों के प्राणों की रक्षा की गई।संकट के समय मे मिली साहयता से गदगद हो दोनों युवकों द्वारा एसडीआरएफ टीम का आभार व्यक्त किया गया।
जानताकी के मूताबिक मंदाकिनी नदी का जलस्तर कम होने पर नदी को पार कर अपना आवश्यक सामान लेने के लिए गए थे। वापस आते समय नदी का जलस्तर अचानक से अत्याधिक बढ़ जाने के कारण वह नदी के दूसरे किनारे पर ही फंस गए।
जिसके बाद उन्हें एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू, रेस्क्यू कार्य मे एसडीआरएफ पोस्ट सोनप्रयाग से निरीक्षक कर्ण सिंह, मुख्य आरक्षी आशीष डिमरी, प्रेम प्रकाश, HCUT प्रदीप, आरक्षी अरविंद सिंह, किशोर कुमार, जगदीश प्रसाद, पैरामेडिक्स अमृत रावत शामिल रहे।