Uttrakhand Breaking : चंपावत की जनता की समस्याओं का अब जल्द होगा समाधान, जिले में खुला मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय

Uttrakhand Breaking : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को गौरल चौड़ मैदान मार्ग, चंपावत में मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय, का विधिवत पूजा अर्चना के बाद कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधारोपण भी किया। वहीं उन्होंने कहा की कैंप कार्यालय खुलने से चंपावत व आस पास के क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान जल्द होगा।

 

इस अवसर पर वन विकास निगम अध्यक्ष कैलाश चन्द्र गहतोड़ी, अध्यक्ष जिला पंचायत ज्योति राय, गीता धामी, जिलाध्यक्ष भाजपा दीप पाठक एवं अन्य लोग मौजूद रहे।