Uttrakhand Breaking : उत्तराखंड में निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी का तीन दिवसीय ब्रिटेन दौरान कामयाब रहा। शुक्रवार को वापस उत्तराखंड लौट रहे सीएम धामी ब्रिटेन से 12 हजार करोड़ रुपये के ठोस एमओयू के साथ वापसी करेंगे। तीन दिन के भीतर अंतर्राष्ट्रीय स्तर की कंपनियों के साथ राज्य में निवेश के लिए करार हुए हैं। इसमें खासकर पर्यटन सेक्टर और निर्माण सेक्टर में बूम आने की उम्मीद है। सीएम पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि उत्तराखंड में निवेश के प्रति खासा उत्साह है। इस निवेश से राज्य के विकास को गति मिलेगी, वहीं राज्य के युवाओं के लिए रोजगार के लाखों नए अवसर भी पैदा होंगे।