Uttrakhand Breaking : कोटद्वार-दिल्ली के बीच ट्रेन संचालन को मंजूरी मिल गईं है.. जल्द कोटद्वार से दिल्ली के बीच ट्रेन शुरू होगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस ट्रेन के संचालन की मंजूरी दे दी है। आपको बता दे की भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी और सांसद अनिल बलूनी ने अगस्त में केंद्रीय मंत्री के समक्ष यह मुद्दा उठाया था दरअसल, पहले मसूरी एक्सप्रेस में नजीबाबाद में दो डिब्बे अलग से जुड़ते थे। ये डिब्बे कोटद्वार से संचालित होते थे। कोविडकाल के बाद इन डिब्बों की सुविधा बंद हो गई।
इससे कोटद्वार और पौड़ी के व्यापारियों के साथ सेना के जवानों का रात में सफर मुश्किल हो गया था। वही रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अनिल बलूनी को पत्र भेजकर बताया कि कोटद्वार से ट्रेन के दो डिब्बों के संचालन को मंजूरी दे दी है, जल्द ही संचालन शुरू हागा। वही अनिल बलूनी ने उनका आभार जताया है..भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बिपिन कैंथोला ने बताया, जिला उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने इस बाबत सांसद बलूनी से भेंट की थी। उन्होंने कहा कि इससे लैंसडौन आने वाले पर्यटकों की यात्रा भी सुगम होगी। लैंसडौन में गढ़वाल राइफल का मुख्यालय है। यहां से बड़ी संख्या में जवान दिल्ली होकर देश की सीमाओं के लिए जाते हैं।