Uttrakhand Breaking : विश्व पर्यटन दिवस पर उत्तराखंड आने वाले टूरिस्ट को बड़ा झटका

Uttrakhand Breaking : विश्व पर्यटन दिवस पर एडवेंचर टूरिज्म के शौकीनों को शासन की ओर से बड़ा झटका लगा है । गंगोत्री नेशनल पार्क सहित कई राष्ट्रीय पार्कों, वन्य जीव विहार के प्रवेश शुल्क में 33.33 फीसदी बढ़ोतरी कर दी गई है । खबर है कि भारतीय पर्यटकों को प्रवेश शुल्क के लिए 200 रुपये जबकि विदेशी पर्यटकों को 800 रुपये चुकाने होंगे । बता दें, कि अभी तक पर्यटकों से 150 रुपये और 600 रुपये प्रवेश शुल्क लिया जाता था लेकिन अब इसे बढ़ा दिया गया है ।

राज्य के कार्बेट टाइगर रिजर्व में भी 150 फीसदी तक प्रवेश शुल्क बढ़ा दिया है भारतीय सैलानियों से 200 रुपये शुल्क लिया जाता था, वहीं बुधवार से उन्हें 500 रुपये चुकाने होंगे वहीं विदेशियों को 900 रुपये की जगह 1500 रुपये देने होंगे ।राजाजी टाइगर रिजर्व में भारतीय पर्यटकों को 150 की जगह 300 रुपये जबकी विदेशियों को 600 की जगह 1000 रुपये प्रवेश शुल्क देना होगा । बताते चले कि इससे पूर्व शासन ने वर्ष 2009 में शुल्क बढ़ाया था, यानी करीब 14 साल बाद प्रवेश शुल्क में बढ़ोतरी की गई है ।