Uttrakhand Breaking : सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को ‘अशोक चक्र’ विजेता अमर शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा जी की 15वीं पुण्यतिथि पर बिलासपुर कांडली देहरादून स्थित उनके आवास पहुंचकर शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की प्रतिमा पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनकी वीरता को नमन किया।
इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा शहीदों को कोई भी वापस नहीं ला सकता लेकिन सरकार का दायित्व है, कि उनके और उनके परिजनों के प्रति सरकार कितनी गंभीर है। मंत्री ने कहा उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शहीदों के उत्थान और उनके कल्याण के लिए अनेकों योजनाएं संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा देहरादून में भव्य सैन्य धाम का निर्माण किया जा रहा है। जिसका निर्माण कार्य दिसंबर माह तक पूर्ण कर लिए जाएगा। उन्होंने कहा अमर शहीद के नाम पर देहरादून के न्यू कैंट रोड़ स्थित विजय कॉलोनी पुल पर शहीद द्वार निर्मित किया गया है। मंत्री ने कहा शहीदों के सम्मान और उनके परिजनों के कल्याण के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत हैं।