Yusuf Murdered Case : 24 घंटे के भीतर देहरादून पुलिस ने हत्या के मामले का किया खुलासा, लूटपाट की वजह से की गई थी युसुफ की हत्या

Yusuf Murdered Case : विकासनगर में युवक की चाकू से गोदकर हत्या के मामले का देहरादून पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने बताया की युवक की हत्या लूटपाट के इरादे से की गई थी। ​दोनों बदमाशों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है।

चाकू से गोदकर की गई थी हत्या

राजधानी देहरादून के विकासनगर में चाकू से गोदकर युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। बता दें कि 28 सितंबर को यूनुस निवासी टीमली सहसपुर विकासनगर अपने ससुराल आया हुआ था। जिसे देर रात करीब 11:30 बजे लेमन अस्पताल स्थित पेट्रोल पंप पर बदमाशों ने रोककर लूटने का प्रयास किया। इस दौरान इस छीना छपटी में बदमाशों ने यूनुस पर चाकू से वार कर दिया, जिसके बाद यूनुस मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई।

Yusuf Murdered Case : सहारनपुर रोड से आरोपी को किया गया गिरफ्तार

वहीं 24 घंटे के भीतर ही मामले का देहरादून पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने बताया की बदमाशों ने युवक की हत्या लूट के मकसद से की। उन्होंने बताया कि मामले में आरोपी साहिर को सहारनपुर रोड से गिरफ्तार किया है, जबकि घटना में शामिल फरार दूसरे आरोपी सागर की तलाश पुलिस कर रही है। एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने 24 घंटे के अंदर मामले का खुलासा करते हुए आरोपी के पास से लूट की 2600 रकम और मोबाइल भी बरामद कर लिया है।

ये भी पढ़े : Shamsher Singh : कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की हुई जीत, कर्मकार कल्याण बोर्ड से हटाए गए शमशेर सत्याल

पैसों की जरूरत के कारण की गई हत्या

एसएसपी ने बताया कि पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया की आरोपी साहिर गोस्वामी अपने साथियों के साथ मिलकर शामली में एक व्यक्ति की हत्या करने के बाद फरार था, हत्या की उस घटना के तीन से चार दिन बाद साहिर को सागर की व्हाटसअप कॉल आई और उसने जाट धर्मशाला में बुलाया आरोपियों ने ये भी बताया कि सभी लोग 3 दिन तक विकासनगर बाजार स्थित महासू होटल में रूके थे और बीते 28 तारीख की रात होटल खाली कर दिया। सागर उर्फ लक्की राणा पुलिस से बचने के लिये लगातार अलग-अलग जगहों पर छिप रहा था, जिसके लिए उसे पैसों की आवश्यकता थी, इसलिए पैसों का इंतजाम करने और देहरादून से बाहर जाने के लिए किसी मोटर साइकिल सवार को लूटने की योजना बनाई, ताकि मोटर साइकिल व पैसे मिल सकें जिसके बाद योजना को अंजाम देने के लिये आरोपियों ने विकासनगर स्थित पीएनबी बैंक के पास वाली एक दुकान से एक सब्जी काटने वाला चाकू खरीद लिया। आरोपियों के मुताबिक होटल छोड़ने के बाद हम पैदल-पैदल लेहमन पुल से आगे हरबर्टपुर रोड पर पेट्रोल पंप के पास पहुंचे और वहां से गुजर रहे मोटर साइकिल सवार यूनुस को रोक दिया। मोटर साइकिल सवार द्वारा लूटपाट का विरोध करने पर पहले हमने उसे हेलमेट से मारा उसके बाद लक्की ने चाकू निकालकर उसकी छाती और पेट पर कई वार किए जिसके बाद यूनुस के चिल्लाने पर पास के पेट्रोल पंप कर्मचारियों को आता देख सभी बदमाश मोबाइल और पैसों के साथ भाग निकले. लेकिन मोटर साइकिल जल्दबाजी में वहीं रह गई। फिलहाल पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है जबकि फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।