Mohan Bhagwat In Rishikesh : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ( आरएसएस ) प्रमुख मोहन भागवत आज यानी सोमवार को ऋषिकेश पहुंच सकते हैं ।बताया जा रहा है कि यहां पहुंच कर संघ प्रमुख एक आश्रम में संघ के राष्ट्रीय और विभिन्न प्रांतों के पदाधिकारियों के भावी कार्यक्रमों पर चर्चा करेंगे इसके साथ ही वर्तमान में संचालित कार्यक्रम की समीक्षा भी इस मोहन भागवत कर सकते हैं।
Mohan Bhagwat In Rishikesh : पांच दिवसीय प्रवास पर होंगे भागवत
सूत्रों के हवाले से यह खबर मिली है कि सरसंघचालक मोहन भागवत का रायवाला में पांच दिवसीय प्रवास है ।जिसके तहत संघ के आला पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे ।बताया यह भी जा रहा है कि राज्य में संघ के पदाधिकारियों से मिलकर भावी कार्यक्रमों को लेकर रणनीति भी बनाई जाएगी।
Mohan Bhagwat In Rishikesh : आज शाम ऋषिकेश पहुंच सकते हैं भागवत
आपको बता दें कि मोहन भागवत के ऋषिकेश पहुंचने को लेकर तैयारियां दुरुस्त कर दी गई है सुरक्षा से लेकर अन्य व्यवस्थाओं का पुख्ता इंतजाम किया जा रहा है । हालांकि अभी संघ प्रमुख के ऋषिकेश आगमन को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन जानकारी यह मिल रही है कि सोमवार शाम को संघ प्रमुख ऋषिकेश पहुंचेंगे।
ये भी पढ़े : भारत के रहस्यमयी मंदिर, जहां बदलता है मूर्ति का स्वरूप और जो मंदिर अपने आप ही हो जाता है घायब