CM Pushkar By Election : चंपावत से उप चुनाव लड़ सकते हैं सीएम पुष्कर सिंह धामी, दिए संकेत

CM Pushkar By Election : उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में खटीमा से मिली करारी हार के बाद मुख्यमंत्री के लिए सीएम पद पर बने रहने के लिए उप चुनाव जीतना कड़ी चुनौती माना जा रहा है। जिसको लेकर मुख्यमंत्री के लिए कई नवनिर्वाचित विधायक अपनी सीट छोड़ने की पेशकश कर चुके हैं जिसमें कैलाश गहतोड़ी का नाम भी शामिल है और ऐसा माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत से निर्वाचित विधायक कैलाश गहतोड़ी की सीट से ही चुनाव लड़ सकते हैं।

CM Pushkar By Election

गहतोड़ी ने सबसे पहले की थी सीट छोड़ने की पेशकश

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री निर्वाचित होने के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी के लिए मुख्यमंत्री पद पर बने रहने के लिए उपचुनाव में जीत हांसिल करना बेहद ही महत्वपूर्ण है। ऐसे में कई विधायक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए अपनी सीट छोड़ने की पेशकश कर चुके हैं जिसमें सबसे पहले चंपावत से विधायक कैलाश गहतोड़ी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए अपनी सीट छोड़ने की पेशकश की थी जिसके बाद अब कयास लगाए जा रहे हैं की सीएम पुष्कर सिंह धामी चंपावत से ही उपचुनाव लड़ सकते हैं।

CM Pushkar By Election : 

CM Pushkar By Election

CM Pushkar By Election : चंपावत में किया पहला राजनीतिक दौरा

ऐसा इसलिए भी माना जा रहा है क्योंकि एक बार फिर प्रदेश का मुखिया नियुक्त होने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपना पहला राजनीतिक द्वारा चंपावत जिले में ही किया जिसके बाद से अब इन कयासों को और ज्यादा बल मिल गया है की सीएम पुष्कर सिंह धामी चंपावत से ही चुनाव लड़ सकते हैं।

ये भी पढ़ें : आज ऋषिकेश पहुंचेंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत, दौरे को लेकर तैयारियां पूरी