Modi Rally Invitation Letter : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 4 दिसंबर को उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगे जहां पीएम मोदी विशाल रैली में शामिल होंगे जिसको लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज़ कर दी है और इसी क्रम में उत्तराखंड भाजपा ने रैली में शामिल होने के लिए निमंत्रण पत्र भी छपवाए हैं जिनका विमोचन प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने किया।
Modi Rally Invitation Letter : पीएम मोदी के दौरे को लेकर युद्ध स्तर पर हो रही तैयारियां

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली को लेकर उत्तराखंड भाजपा ने युद्ध स्तर पर तैयारियां तेज़ कर दी है इसी क्रम में आज उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पीएम मोदी की रैली में भारी संख्या में लोगों को आमंत्रित करने के लिए निमंत्रण पत्र का विमोचन किया।
Modi Rally Invitation Letter : परेड ग्राउंड में आयोजित की जाएगी विशाल रैली
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बताया कि 4 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महारैली देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित की जा रही है जिसके लिए महामंत्रियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि रैली में शामिल होने के लिए निमंत्रण पत्र भी छपवाए गए हैं और कार्यकर्ताओं द्वारा ये बांटे भी जाएंगे जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग रैली में शामिल हो सके।
ये भी पढ़े : कोरोना के बढ़ते मामलों पर गंभीर राज्य सरकार, कोरोना टेस्टिंग बढ़ाने के सीएम पुष्कर ने दिए निर्देश