JP Nadda In DEhradun : भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे देहरादून, सीएम पुष्कर और प्रदेश अध्यक्ष ने किया भव्य स्वागत, ये रहेंगे ​कार्यक्रम——

 

JP Nadda In DEhradun : उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर कुछ ही समय शेष रह गया है जिसको देखते हुए उत्तराखंड में वीआईपीयों के दौरों का सिलसिला शुरू हो गया है इसी क्रम में आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पदाधिकारियों की क्लास लेने के लिए दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे के लिए जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे जहां सीएम पुष्कर सिंह धामी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने नड्डा का पुष्प गुच्छ के साथ भव्य स्वागत किया इस मौके पर जेपी नड्डा जिन्दाबाद के नारे भी लगाए गए।

उत्तराखंड भाजपा के पदाधिकारियों की लेंगे बैठक

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्ड के दौरे को लेकर जहां उत्तराखंड भाजपा उत्साहित दिखाई दे रही है तो वहीं विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उनका ये दौरा काफी अहम माना जा रहा है। दो दिवसीय दौरे के दौरान जहां नड्डा संगठनात्मक बैठकों में प्रतिभाग करेंगे तो वहीं दूसरी तरफ पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों, व विभिन्न मोर्चों के जिलाध्यक्ष और महामंत्रियों के साथ भी मीटिंग करेंगे। इसके अलावा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा चुनावी तैयारियों का जायज़ा लेने के ​साथ ही सांसद एवं विधायकों से भी बातचीत करेंगे और सरकार के मंत्रियों को चुनावी जीत का मूल मंत्र देंगे।

ये भी पढ़ें : Akshay kumar BellBottom : खिलाड़ी कुमार की बेलबॉटम फ़िल्म हुई रिलीज़, बॉलीवुड के सिंघम ने की फिल्म की तारीफ

JP Nadda In DEhradun : दो दिवसीय दौरे के दौरान उत्तराखंड भाजपाईयों को देंगे जीत का मंत्र

JP Nadda In DEhradun :  उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए समय ​कम ही रह गया है तो वहीं भाजपा अब पूरी तरीके से चुनावी मोड़ में नज़र आ रही है और यही वजह है की उत्तराखंड में भाजपा हाईकमान की चहकदमी भी शुरू हो गई है इसी क्रम में आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अपने दो दिवसीय प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे के क्रम में आज राजधानी देहरादून पहुंचे जहां वो पार्टी पदाधि​कारियों की मीटिंग के साथ ही चुनावी तैयारियों की समीक्षा करते हुए भी दिखाई देंगे और साथ ही सभी मंत्रियों सांसदों व कार्यकर्ताओं को चुनावी जीत का मूल मंत्र भी देंगे जिससे की आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत को सुनिश्चत किया जा सके।

ये भी पढ़ें : Bharatiya Janata Party