Igas festival Big Announcement : उत्तराखंड राज्य में इगास पर्व की छुट्टी को लेकर हाल ही में घोषणा की गई थी कि रविवार को इगास के मौके पर सार्वजनिक अवकाश दिया जाएगा । लेकिन अब धामी सरकार ने इगास पर्व को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है ।
Igas festival Big Announcement : 14 नहीं 15 नवंबर को होगी
बता दें धामी सरकार ने इगास की सार्वजनिक छुट्टी को 14 से 15 नवंबर कर दिया है । यानी अब इगास की सार्वजनिक छुट्टी 15 नवंबर को होगी । आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं ।

Igas festival Big Announcement : इगास को लेकर सीएम धामी ने लिखी थी पोस्ट
हाल ही में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इगास पर्व को लेकर एक पोस्ट लिखा था । सीएम धामी ने लिखा था कि उत्तराखंड की स्थानीय भाषा में आगे लिखा कि हमारू उद्देश्य च कि हम सब्बि ये त्यौहार तै बड़ा धूमधाम सै मनौं, अर हमारि नई पीढ़ी भी हमारा पारंपरिक त्यौहारों से जुणि रौ। जिसको साधारण भाषा में समझा जाए तो सीएम पुष्कर ने इस पोस्ट के माध्यम से लिखा की उत्तराखंड के लोकपर्व इगास त्यौहार के दिन छुट्टी रहेगी। सीएम ने आगे लिखा कि हमारा उद्देश्य है कि हम सभी इस त्यौहार को धूमधाम से मनाएं और हमारी नई पीढ़ी भी इस पारंपरिक त्यौहार से जुड़े ।
ये भी पढ़े : उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक अपरिहार्य कारणों के चलते हुई रद्द