CM PUSHKAR BIRTHDAY : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुस्कर सिंह धामी टपेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने परिवार सहित भगवान शिव की अराधना की साथ ही अपने जन्मदिवस के मौके पर उनका आर्शीवाद भी प्राप्त किया। इस मौके पर सीएम पुष्कर ने कहा कि महादेव हमारे अराध्य देव हैं और मैनें आज परिवार सहित भगवान शिव का जलाभिषेक करने के साथ ही प्रदेश को नई उचाईयों तक पहुंचाने की भगवान शिव से प्रार्थना की।
परिवार संग सीएम पुष्कर ने किया महादेव का जलाभिषेक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्म 16 सितंबर सन् 1975 को हुआ था और आज सीएम पुष्कर अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपने जन्मदिन के खास मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी परिवार सहित टपकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने भगवान शिव की अराधना करते हुए उनकी पूजा—अर्चना की। इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज जन्मदिन के मौके पर मैं महादेव का आर्शीवाद लेने आया हूं क्यूंकि महादेव हमारे अराध्य हैं। सीएम ने कहा कि आज भगवान की शरण में आया हूं और भगवान भोलेनाथ से कामना करता हूं कि प्रदेश नई ऊंचाइयों को छुए और सभी विपत्तियां दूर हो।
ये भी पढ़ें : हरदा ने भगवान विश्वकर्मा से की सीएम पुष्कर की तुलना, कही ये बात
CM PUSHKAR BIRTHDAY : विधानसभा अध्यक्ष ने दी सीएम पुष्कर को बधाई
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर पूरे प्रदेशभर से लोग उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं तो वहीं विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने भी सीएम पुष्कर से भेंट कर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु एवं उज्जवल जीवन की भगवान से कामना की। सीएम पुष्कर के जन्मदिन के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंटकर शुभकामना देते हुए कहा कि प्रदेश के विकास और जनकल्याण के लिए मुख्यमंत्री समर्पित भाव से काम कर रहे हैं उनके नेतृत्व में उत्तराखंड उत्तरोत्तर प्रगति करे यही कामना है साथ ही प्रदेश में चौमुखी विकास की गति बनी रहे।