21 Years of Uttarakhand : उत्तराखंड राज्य कल यानी 9 नवंबर को अपने 21 साल पूरे करने जा रहा है । 21 साल पूरे होने के अवसर पर तमाम विपक्षी दलों ने राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान कर दिया है। इसी कड़ी में अब आम आदमी पार्टी ने भी 21 वें स्थापना दिवस पर प्रदर्शन करने का ऐलान किया है । आपको बता दें आप प्रवक्ता नवीन पिरशाली ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया है कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता कल यानी के स्थापना दिवस पर सूबे के 70 विधानसभा में प्रदर्शन करेंगे और पिछले 21 सालों में सूबे की जनता के साथ हुए अत्याचार और छलावा को लेकर जनता के 21 सवालों को लेकर सरकार से सवाल पूछेंगे ।
ये भी पढ़े : यूकेडी को बड़ा झटका, एक दर्जन से ज्यादा लोग कांग्रेस में हुए शामिल
21 Years of Uttarakhand : शहीद स्थल जाकर शहीदों को देंगे श्रद्धांजलि

आप प्रवक्ता ने कहा कल आप सीएम प्रत्याशी कर्नल अजय कोठियाल,मंसूरी में शहीद स्थल जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे और इस दौरान वो पिछले 21 सालों में दोनों ही राजनैतिक दलों की गैरजिम्मेदारी को लेकर एक चार्जशीट भी जारी करेंगे।आप प्रवक्ता ने कहा,शहीदों ने जिन सपनों को लेकर उत्तराखंड राज्य का निर्माण का सपना देखा था अगर आज भी वो ऊपर से देखते होंगे तो रोते होंगे।
21 Years of Uttarakhand : उन्होंने कहा उत्तराखंड के लोगों,महिला शक्ति,युवा,बुजुर्गों ने यहां के लोगों के बेहतर जीवन के लिए सपना देखा,अपनी शहादत दी लेकिन आज भी हालत बदले नहीं जिसके लिए दोनों ही राजनैतिक दलों के लोग और मुखिया जिम्मेदार हैं।