Uttarakhand Highcourt On Chardham : उत्तराखंड हाईकोर्ट ने चारधाम पर लगी रोक के फैसले को लिया वापस, स्थानीय लोगों में खुशी की लहर

Uttarakhand Highcourt On Chardham : उत्तराखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को बड़ी राहत देते हुए चारधाम यात्रा को एक बार फिर हरी झंडी दिखा दी है। हाईकोर्ट ने सरकार को ​कोविड नियमों का पालन करने के साथ यात्रा को शुरू करने के निर्देश दिए हैं जिससे कोरोना संक्रमण फैलने की संभावनाएं ना रहें।

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार द्वारा दायर शपथपत्र पर आज सुनवाई करते हुए चारधाम यात्रा पर लगी रोक को हटा दिया है। हाईकोर्ट ने 28 जून के अपने फैसले को वापस लेते हुए सरकार को निर्देशित किया है की यात्रा को कोविड नियमों के पालन के साथ ही शुरू कराया जाए। बता दें इससे पहले हाईकोर्ट ने राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए चारधाम यात्रा पर 28 जून को रोक लगा दी थी जिसपर राज्य सरकार हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ जाकर सुप्रीम कोर्ट में एसएलबी लेकर पहुंची थी लेकिन बाद में सरकार ने उस एसएलबी को वापस ले लिया था।

Uttarakhand Highcourt On Chardham : 10 सितंबर को सरकार ने दायर किया था प्रार्थना पत्र

सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से एसएलबी वापस लेकर 10 सितंबर को हाईकोर्ट में एक बार फिर प्रार्थना पत्र दिया था जिसमें राज्य सरकार द्वारा हाईकोर्ट से ये मांग की गई थी की चारधाम यात्रा पर लगी रोक को हटा दिया जाए जिससे चारधाम यात्रा से प्राभावित लोगों की अजीविका सुचारू रूप से चल सके। तो वहीं हाईकोर्ट ने आज राज्य सरकार द्वारा दाखिल प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करते हुए आज चारधाम यात्रा से रोक हटा दी गई है। इसके साथ ही ​हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देशित किया है की यात्रा के दौरान सभी प्रोटोकॉल्स का पालन सुनिश्चित किया जाए जिससे कोरोना संक्रमण ना फैल सके।

ये भी पढ़ें : सीएम पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन आज, टपकेश्वर में महादेव के जलाभिषेक के साथ की जन्मदिन की शुरूआत

हाईकोर्ट द्वारा निर्धारित संख्या में ही दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु

चारधाम यात्रा में प्रत्येक दिन के लिए हाईकोर्ट ने संख्या निर्धारित की है जिसके अनुसार ही एक दिन में सीमित संख्या में ही श्रद्धालु चारों धामों के दर्शन कर सकेंगे जैसे—

  • केदारनाथ धाम में एक दिन में 800 लोग कर सकेंगे दर्शन
  • बद्रीनाथ धाम में 1000 लोग कर सकेंगे एक दिन में दर्शन
  • गंगोत्री में 600, तो यमनोत्री धाम में कुल 400 श्रद्धालुओं को जाने की है अनुमति

लगभग 1 माह यात्रा के लिए रह गया है शेष

बता दें कोरोना की वजह से प्रभावित चारधाम यात्रा के लिए लगभग 1 माह से ज्यादा का समय शेष रह गया है जिससे बाद चारों धाम के कपाट शीतकालीन के लिए बंद कर दिए जाएंगे लेकिन आज हाईकोर्ट के निर्णय के बाद जहां राज्य सरकार ने राहत की सांस ली है तो वहीं स्थानीय व्यपारी भी चारधाम यात्रा को लेकर हाईकोर्ट के इस फैसले से खुश दिखाई दे रहे हैं।