Uttarakhand Cabinet Meeting Canceled : उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक आज शाम 7 बजे सचिवालय में आयोजित की जानी थी लेकिन अपरिहार्य कारणों के चलते बैठक को रद्द कर दिया गया है। बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जानी थी हालंकि बैठक रद्द होने के चलते सभी मुद्दों को आगे आयोजित होने वाली बैठक में रखा जा सकता है।
Uttarakhand Cabinet Meeting Canceled : शाम 7 बजे आयोजित होनी थी बैठक

उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक आज शाम 7 बजे सचिवालय में आयोजित होने वाली थी लेकिन अपरिहार्य कारणों के चलते बैठक को रद्द कर दिया गया है। ऐसा माना जा रहा था कि बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते थे साथ ही सीएम पुष्कर सिंह धामी द्वारा की कई घोषणाओं पर भी गहनता से चर्चा की जा सकती थी इसके अलावा देवस्थानम बार्ड और भू कानून जैसे ज्वलंत मुद्दों को लेकर भी कैबिनेट में विचार विमर्श करके उनपर ठोस निर्णय लिया जा सकता था लेकिन फिलहाल के लिए बैठक को रद्द कर दिया गया है।
ये भी पढ़े : पद्मश्री के वो विजेता जिनको राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने भी किया नमन, देखें तस्वीरें, सोशल मीडिया पर हो रहे वायरल
Uttarakhand Cabinet Meeting Canceled : शीतकालिन सत्र की तिथि घोषित

Uttarakhand Cabinet Meeting Canceled : उत्तराखंड के शीतकालिन सत्र की तिथि भी घोषित कर दी गई है नवंबर माह की 29 और 30 तारीक को उत्तराखंड विधानसभा का सत्र आहुत किया जाएगा हालंकि ये सत्र कहां पर आहुत किया जाएगा इसके पीछे अभी भी प्रश्न चिन्ह लगा हुआ है। ऐसे में कयास ये भी लगाए जा रहे के की कैबिनेट की इस महत्वपूर्ण बैठक में विधानसभा सत्र को लेकर भी विचार विमर्श किया जा सकता था साथ ही इसपर निर्णय भी लिया जा सकता का की उत्तराखंड विधानसभा सत्र गैरसैंण में आहुत होगा या फिर देहरादून विधानसभा में आहुत किया जाएगा। लेकिन अब अपरिहार्य कारणों के चलते बैठक को रद्द कर दिया गया है और कयास लगाए जा रहे हैं की अगली बार होने वाली बैठक में इन सभी मुद्दों को रखा जा सकता है।