Uttarakhand Breaking : देहरादून के रेसकोर्स में सैनिक सम्मेलन का आयोजन, जानें क्या रहा खास

Uttarakhand Breaking : देहरादून के रेसकोर्स स्थित पुलिस लाइन में पुलिस कर्मचारियों का सैनिक सम्मेलन आयोजित हुआ। इस सम्मेलन में पूर्व सैनिक, कार्यरत सैनिक शामिल हुए। इस दौरान पिछले एक महीने में बेहतर काम करने वाले 49 कार्मिकों को पुलिस मैन ऑफ द मंथ अवॉर्ड दिया गया। सम्मेलन मे इस दौरान पुलिस कर्मचारियों ने कुछ समस्याएं रखीं, जिन पर एसएसपी अजय सिंह ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। दूसरी ओर, कार्यरत कर्मचारियों ने भी अपनी समस्याएं उठाईं। इस मौके पर एसएसआई कोतवाली प्रदीप रावत, एसएसआई (रायपुर) नवीन जोशी, डोईवाला थाने के दरोगा साहिल और दरोगा विवेक असवाल समेत अन्य को प्रशस्ति पत्र दिया गया।