Traumatic Accident In Tehri : दर्दनाक हादसा – खाई में गिरा डंपर, 2 की मौत

 Traumatic Accident In Tehri : उत्तराखंड के टिहरी जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है बताया जा रहा है इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है ।

दरअसल टिहरी लंबगाव बीजपुर मोटर मार्ग पर एक बड़ा हादसा हुआ । जानकारी के मुताबिक यहां एक डंपर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा । जिसमें एक ही गांव के निवासी चालक और परिचालक की दर्दनाक मौत हो गई । ध्यान देने वाली बात यह है कि इस पूरे हादसे की खबर पुलिस को शुक्रवार की सुबह लगी।

ये भी पढ़े : 14 नहीं 15 नवंबर को होगी इगास पर्व की छुट्टी, आदेश हुए जारी

 Traumatic Accident In Tehri : राहगीरों ने दी पुलिस को सूचना

लंबगाव बीजपुर मोटर मार्ग पर जलकूर गदेरे के पास बीती रात ये हादसा हुआ । हादसे की जानकारी लोगों सहित पुलिस को शुक्रवार की सुबह तब हुई जब वहां से गुजर रहे राहगीरों की नजर जब डंपर पर पड़ी तब राहगीरों ने ही पुलिस को इस बात की सूचना दी । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को बाहर निकाला निकाला।

 Traumatic Accident In Tehri :  मृतकों की पहचान

बता दें मृतकों की पहचान चालक जयराज सिंह 28 साल और संतोष सिंह उम्र 35 साल के रूप में हुई है । दोनों ही टिहरी के कंडियाल गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं । घटना से जुड़ी ज्यादा जानकारी अभी नहीं मिल पाई है फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है ।