Raksha Bandhan 2023 : रक्षाबंधन पर सीएम धामी ने दिया बहनों को तोहफा, बहनें करेंगी निशुल्क यात्रा

Raksha Bandhan 2023 : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की तर्ज पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षाबंधन के मौके पर बहनों को तोहफा दिया है. उत्तराखंड रोडवेज की बसों में 30 अगस्त दोपहर 12 बजे से 31 अगस्त रात को 12 बजे तक तमाम माताएं और बहनें निशुल्क यात्रा कर सकेंगे. राज्य सरकार ने यह निर्णय रक्षाबंधन के त्यौहार को देखते हुए लिया है.

भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बहनों को बड़ी सौगात दी है. भाई-बहन के इस पर्व को खास बनाने के लिए सीएम धामी ने माताओं और बहनों के लिए रोडवेज बस में फ्री में यात्रा का तोहफा दिया है. जिसके बाद त्योहार के दिन प्रदेश के प्रमुख शहरों में उत्तराखंड रोडवेज की बसों में महिलाएं फ्री में सफर कर सकेंगी.परिवहन सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी ने आदेश जारी करते हुए कहा कि यह सुविधा तत्काल प्रभाव से 30 अगस्त दोपहर 12 बजे से लागू हो जाएगी. रक्षाबंधन के मौके पर एक जगह से दूसरी जगह जानें में बहनों को कोई समस्या ना हो, इसके लिए अधीनस्थ कर्मियों को निर्देशित किया गया है