PM Modi Birthday : यूथ कांग्रेस ने अनोखे ढंग से मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन, जानें कैसे

PM Modi Birthday : प्रधानमंत्री मोदी आज अपना 71 वां जन्मदिन मना रहे हैं अलग-अलग राज्यों में उनके जन्मदिन के अवसर पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है । गौर करने वाली बात यह है कि युवा कांग्रेस प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के विरोध में आज देशभर में राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस मना रही है । जी हां कांग्रेस ने यह जानकारी दी है कि देश में बढ़ती बेरोजगारी के चलते वे आज 17 सितंबर को देशभर में बेरोजगारी दिवस मनाएंगे ।

PM Modi Birthday : उत्तराखंड में भी हो रहा विरोध, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने तले पकौड़े

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारी दिवस मनाया । कांग्रेस नेताओं ने पकौड़े तल कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों का विरोध किया । कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और प्रभारी देवेंद्र यादव ने पकौड़े तल कर भाजपा सहित पीएम मोदी का भरपूर विरोध जताया । खास बात यह है कि कांग्रेस ने ना सिर्फ पकौड़े तले बल्कि बेरोजगारी मेला भी लगाया।

ये भी पढ़ें : हरदा ने दिए चुनाव ना लड़ने के संकेत, क्या होगा हरदा के इस बयान का भेद, सोच में डूबे अन्य दल, पढ़ें पूरी ख़बर

हल्द्वानी जिले में भी हो रहा विरोध

उत्तराखंड के अलग-अलग राज्यों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर कांग्रेस अपना विरोध जता रही हैं वही हल्द्वानी जिले में भी यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को राष्ट्रीय पुरस्कार दिवस के रूप में मनाते हुए चौराहे पर पकौड़े तल कर अपना विरोध दर्ज किया।

PM Modi Birthday : देश भर में चल रहा मेगा वैक्सीनेशन

उधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर देश भर में मैगा वैक्सीनेशन अभियान चलाया जा रहा है । आंकड़ों की बात करें तो दोपहर करीब 2:30 बजे तक देश में डेढ़ करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लग चुकी है । कयास ये लगाए जा रहे हैं कि शाम तक यह आंकड़ा 2 करोड़ तक पहुंच सकता है।

बेहद खास है पीएम का 71वां जन्मदिन

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह जन्मदिन बेहद खास है । ऐसा इसलिए क्योंकि इस साल वह किसी पद पर बने हुए 20 साल पूरे कर चुकें है । बता दें कि 7 अक्टूबर 2001 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया था ।