MLA Dilip Rawat Joining Congress : उत्तराखंड की राजनीति में विधायकों की फेरबदल का दौर जारी है। बता दे हाल ही में खबर सामने आई थी कि लैंसडौन विधायक दिलीप रावत कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। लेकिन इस अफवाह को दिलीप रावत ने सिरे से नकार दिया है। उन्होंने कहा कि ये सारी की सारी झूठी खबर है और मैं भारतीय जनता पार्टी का हूं और मैं स्पष्ट कर दूं मैं घोर हिंदूवादी आदमी हूं इसलिए एक ही विकल्प है जो भारतीय जनता पार्टी उसका संरक्षण करती है उसके साथ हूं मैं बीजेपी में रहूंगा।
MLA Dilip Rawat Joining Congress : मीडिया से बातचीत करते हुए रावत बोले कि
मीडिया से बातचीत करते हुए दिलीप रावत ने ये भी कहा कि इससे पहले भी दो बार विधायक बनने का भाजपा मुझे मौका दे चुकी है अब मैं तीसरी बार भी अपेक्षा करता हूं कि भाजपा मुझे यह अफसर देगी
MLA Dilip Rawat Joining Congress : खबरों पर लगाया पूर्ण विराम
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीते बुधवार को इस खबर ने तब तूल पकड़ा था कि लैंसडौन विधायक दिलीप रावत की कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल से मुलाकात की खबरें सुर्ख़ियों में छा गई थी वहीं अब इन सारी खबरों पर विधायक दिलीप रावत ने पूर्ण विराम लगा दिया है।
ये भी पढ़े : कोरोना के लक्षण दिखने पर आज ही करें इन चीजों का सेवन