Maha Sampark Campaign : उत्तराखंड में 2022 विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा ने कमर कस ली है । भाजपा विधानसभा चुनावों में कोई भी ढील बरतना नहीं चाह रही है । इसी कड़ी में भाजपा ने अब जनता से संपर्क करने के लिए महासंपर्क अभियान की शुरूआत कर ली है । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने उत्तराखंड में पार्टी के महासंपर्क अभियान का आगाज कर दिया है। इस दौरान उन्होने पार्टी कार्यालय देहरादून में प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश में एक साथ चलाए जाने वाले महासंपर्क अभियान की जानकारी दी।
Maha Sampark Campaign : एक लाख कार्यकर्ता होंगे अभियान का हिस्सा
प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बताया कि एक लाख कार्यकर्ता अभियान से जुड़ेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से लेकर प्रदेश अध्यक्ष व कार्यकर्ता तक घर-घर जाकर भाजपा का प्रचार करेंगे। इस अभियान के तहत लोगों से संपर्क साधा जाएगा। यह अभियान 20 नवंबर तक चलेगा। इसके साथ ही महासंपर्क अभियान आज से राज्य के अन्य जिलों से भी शुरू कर दिया गया है ।
ये भी पढ़े : देहरादून पुलिस की बड़ी कामयाबी, ठगी करने वाले तीन आरोपी “77 एटीएम” कार्ड के साथ गिरफ्तार