Kedarnath Mandir : विधि विधान से बंद हुए बाबा केदार के कपाट, बाबा की मूर्ति रामपुर के लिए रवाना 

Kedarnath Mandir : केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो गए हैं, गुरुवार सुबह विधि-विधान के साथ कपाट बंद होने के बाद सेना के बैंड की भक्तिमय धुनों के साथ बाबा की पंचमुखी विग्रह मूर्ति शीतकालीन गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए प्रस्थान कर चुकी है

•बाबा केदार के कपाट गुरुवार सुबह 8:30 बजे शीतकाल के लिए बन्द किये जा चुके है
•केदारनाथ की पंचमुखी डोली प्रथम पड़ाव रामपुर के लिए रवाना ।
•28 अक्टूबर को डोली विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी ।
•29 अक्टूबर को डोली शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ पहुंचेगी ।