भाजपा प्रवक्ता रविंद्र जुगरान ने पूर्व डीजीपी पर लगाए गंभीर आरोप, कही ये बड़ी बात

उत्तराखंड के पूर्व डीजीपी बीएस सिद्धू पर भाजपा प्रवक्ता रविंद्र जुगरान ने गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा पंजीकृत किया है रविंद्र जुगरान का आरोप है की पूर्व डीजीपी बीएस सिद्धू ने अपने पद का गलत इस्तेमाल करते हुए आरक्षित वन क्षेत्र की 9 बीघा जमीन पर कब्जा किया है , वहीं इस जमीन पर 25 साल के पेड़ भी लगे हुए थे जो उनके द्वारा काटे जा चुके हैं ।

रविंद्र जुगरान ने बताया कि जिस नत्थू राम नामक व्यक्ति से बीएस सिद्धू ने जमीन अपने नाम करवाई थी उसकी मृत्यु 1983 में ही हो चुकी थी जबकि वर्ष 2012 में बीएस सिद्धू द्वारा उसी नत्थू राम नामक व्यक्ति से यह जमीन अपने नाम करवा ली गई।

वहीं उस वक्त के एक तत्कालीन पुलिसकर्मी निर्वाकर सिंह ने बताया पूर्व डीजीपी बीएस सिद्धू उन्हें गलत तरीके से काम करने पर मजबूर किया करते थे जब निर्वाकर सिंह ने उनकी बात नहीं मानी तो बीएस सिद्धू द्वारा उनपर गलत मुकदमे पंजीकृत कर उनका उत्पीड़न भी किया गया ।