Kachcha Badam Fame singer Accident : कच्चा बादाम फेम सिंगर भुबन बड्याकर हुए हादसे का शिकार

Kachcha Badam Fame singer Accident : कच्चा बादाम गाने से मशहूर हुए सिंगर भुबन बड्याकर के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। बता दें कि बीते सोमवार को भुबन बड्याकर एक हादसे का शिकार हो गए और इस हादसे में उन्हें शरीर के कई हिस्सों में चोटे भी आई है। जानकारी के मुताबिक भुबन बड्याकर को पश्चिम बंगाल के बीरभूम स्थित एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और फिलहाल उनकी हालत ठीक बताई जा रही है।

Kachcha Badam Fame singer Accident : कार चलाना सीख रहे थे भुवन

खबर कुछ ऐसी है कि जिस दौरान भुबन बड्याकर का एक्सीडेंट हुआ उस समय वह सेकंड हैंड कार चलाना सीख रहे थे और इसी समय कुछ ऐसा हुआ कि उनकी कार हादसे का शिकार हो गई और उन्हें शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं ।

Kachcha Badam Fame singer Accident : पहले मूंगफली बेचा करते थे भुबन

बताते चलें कि कच्चा बादाम गाना गाकर मशहूर हुए भुबन बड्याकर पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के कुरालगुरी गांव के रहने वाले हैं।भुबन के घर में पत्नी दो बेटे और एक बेटी है। दरअसल पहले भुवन पहले मूंगफली बेच कर अपना गुजारा किया करते थे लेकिन सोशल मीडिया पर जब से उनका कच्चा बादाम गाने का वीडियो वायरल हुआ है तब से वह सुर्खियों में छा गए हैं।

Kachcha Badam Fame singer Accident : रातों-रात हुए फेमस

बताते चलें कि भुबन का कच्चा बादाम वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था इसके बाद यह गाना इतने ट्रेंड हुआ की यूट्यूब, फेसबुक ,इंस्टाग्राम सहित अन्य सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर इसने धमाल मचा दिया। इसके बाद से ही भुबन बड्याकर की पहचान हर घर में होने लगी थी और हर किसी की जुबान पर कच्चा बादाम गाना छा गया था और ऐसे ही एक मूंगफली बेचने वाला रातों-रात पूरी दुनिया में फेमस भर गया।

ये भी पढ़े : लॉकअप शो के दौरान कंगना रनौत और बबीता फोगाट में हुई तीखी बहस